www.vaidiksanskrit.com

सोमवार, 22 फ़रवरी 2016

क्या फायदे है अपने डाक्यूमेंट्स के लिए सरकारी डिजिटल लॉकर के

क्या फायदे है अपने डाक्यूमेंट्स के लिए सरकारी डिजिटल लॉकर के
====================================
www.vaidiksanskrit.com
भारत सरकार द्वारा "डिजिटल भारत" की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में मुफ्त "डिजिटल लोकर" सेवा का प्रारंभ किया गया है| यह देश में ई-सेवाओं के विस्तार और लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान बनाने की दिशा बहुत उपयोगी सिद्ध होगा |
क्या है डिजिटल लाकर :---
====================
यह एक ऐसा स्थान है, जहाँ हम अपने किसी भी डॉक्यूमेंट जैसे पहचान पत्र, पेन कार्ड, डिग्री, इत्यादि को अपलोड करके सुरक्षित रख सकते है | इसके अलावा यदि कोई सरकारी विभाग हमें कोई डॉक्यूमेंट (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस) जारी करता है तो वह भी यहाँ सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहेगा |
क्या क्या है इस डिजिटल लॉकर के उपयोग :---
=================================
इस डिजिटल लॉकर के निम्न उपयोग/फायदे है:
किसी भी संस्थान या सरकारी विभाग में विभ्भिन कार्यों के लिए अपने डॉक्यूमेंट की भौतिक कॉपी देने की आवश्यकता से निजात |
अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट को जाँच के लिए देने का झंझट समाप्त |
डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लेने और उसे विभ्भिन विभागों और संस्थाओं को भेजने से छुटकारा |
किसी भी सरकारी विभाग द्वारा जारी दस्तावेज जैसे पेन कार्ड, वोटर कार्ड तक इन्टरनेट पर कहीं भी से पहुँच |
सरकारी विभागों को भौतिक दस्तावेजों के सँभालने और सत्यापित करने के झंझट से मुक्ति और इससे सरकारी कार्यों में तेजी |
डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा |
किसी भी कंपनी या संस्थान द्वारा डॉक्यूमेंट मांगे जाने पर, भौतिक डॉक्यूमेंट की जगह इस डिजिटल लॉकर में रखे डॉक्यूमेंट का लिंक उनको ईमेल पर शेयर करना |
किसी भी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को इस लॉकर में अपलोड करके सहेजना |
अपने डॉक्यूमेंट, उनको जारी करने वाले विभाग की जानकारी, उनको उपयोग करने वालों की जानकारी इत्यादि आसानी से जान सकते है |
डीजीलोकर के बारे में और सामान्य जानकारी :----
======================
https://digitallocker.gov.in/…/Hindi_FAQ-Digital_Locker_v0_…
कैसे उठायें इस सेवा का लाभ :----
======================
इस डिजिटल लॉकर का लाभ उठाने के लिए निम्न आवश्यकताएं है :---
आधार कार्ड नंबर
आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर
यदि आपके पास यह दोनों मौजूद है, तो आप इस वेबसाइट पर इस सेवा के लिए रजिस्टर कर सकते है :---
इस सेवा से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल या समस्या में समाधान के लिए निम्न पते पर ईमेल करें :----
support@digitallocker.gov.in
=======================
www.facebook.com/jnanodaya

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें