www.vaidiksanskrit.com

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

भारतीय गणित

!!!---: भारतीय गणित :---!!!
=======================

गणितीय गवेषणा का महत्वपूर्ण भाग भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पन्न हुआ है। संख्या, शून्य, स्थानीय मान, अंकगणित, ज्यामिति, बीजगणित, कैलकुलस आदि का प्रारम्भिक कार्य भारत में सम्पन्न हुआ। गणित-विज्ञान न केवल औद्योगिक क्रांति का बल्कि परवर्ती काल में हुईं वैज्ञानिक उन्नति का भी केंद्र बिन्दु रहा है। बिना गणित के विज्ञान की कोई भी शाखा पूर्ण नहीं हो सकती। भारत ने औद्योगिक क्रांति के लिए न केवल आर्थिक पूँजी प्रदान की वरन् विज्ञान की नींव के जीवंत तत्व भी प्रदान किये जिसके बिना मानवता विज्ञान और उच्च तकनीकी के इस आधुनिक दौर में प्रवेश नहीं कर पाती। विदेशी विद्वानों ने भी गणित के क्षेत्र में भारत के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की है।

गणित का सर्वप्रथम प्रयोग विश्व के प्राचीनतम ग्रन्थ वेद में हुआ है । यजुर्वेद में भी इसके बारे में कहा गया है ।

भारतीय शास्त्रों में गणित शास्त्र की विवेचना हुई है । महान वैयाकरण पाणिनि ने गणित के अनेक शब्दों की सूक्ष्म विवेचना की है। उन्होंने उस समय की आवश्यकतानुसार प्रतिशत के स्थान पर मास में देय ब्याज के लिये एक ‘प्रतिदश’ अनुपात का उल्लेख किया है (कुसीददशैकादशात् ष्ठन्ष्ठचौ (पा.सा. 4.4.31))। चक्रवृद्धि ब्याज द्वारा सर्वाधिक बढ़ी हुई रकम को ‘महाप्रवृद्ध’ बताया है। तोल, माप, सिक्के, पण्य द्रव्य के सैकड़ो शब्दों के वर्णन के अन्तर्गत त्रैराशिक नियम की सूचना दी है।

दर्शनशास्त्र में वेदान्त में अध्यारोप अपवाद के सिद्धान्त बीजगणितीय समीकरण या अंकगणित के ‘इष्टकर्म’ के समकक्ष हैं। न्याय शास्त्र की अनुमान या तर्कविद्या सर्वथा गणितीय नियमों से संचालित है।

ई. पू. दूसरी शती में पिंगल विरचित छन्दशास्त्र में छन्दों के विभेद को वर्णित करने वाला ‘मेरुप्रस्तार’ पास्कल के त्रिभुज से तुलनीय बनता है। वेदों के क्रमपाठ, घनपाठ आदि में गणित के श्रेणी-व्यवहार के तत्त्व वर्तमान हैं।

गणित में भारत का योगदान
=======================

(१) अंकगणित : दाशमिक प्रणाली (Decimal system), ऋण संख्याएँ (Negative numbers) , शून्य , द्विक संख्या प्रणाली (Binary numeral system), स्थानीय मान पर आधारित संख्या आधुनिक संख्या निरूपण, फ्लोटिंग पॉइंट संख्याएँ, संख्या सिद्धान्त, अनन्त (Infinity) , टांसफाइनाइट संख्याएँ (Transfinite numbers), अपरिमेय संख्याएँ ।

(२) भूमिति अर्थात भूमि मापन का शास्त्र : वर्गमूल, घनमूल,, पाइथागोरीय त्रिक , ट्रांसफॉर्मेशन , पास्कल त्रिकोण

(३) बीजगणित: द्विघात समीकरण , त्रिघात समीकरण और चतुर्घात समीकरण (biquadratic equations)

(४) गणितीय तर्कशास्त्र (लॉजिक): Formal grammars, formal language theory, Recursion

(५) सामान्य गणित: Fibonacci numbers , मोर्स कोड का प्राचीनतम रूप , लघुगणक, घातांक, कलन विधि , अल्गोरिज्म (Algorism) ।

(६) त्रिकोणमिति: त्रिकोणमितीय फलन, त्रिकोणमितीय श्रेणी ।

(७) कैलकुलस : आर्यभट की ज्या सारणी, माधव की ज्या सारणी, तथा केरलीय गणित सम्प्रदाय द्वारा किये गये कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण, मौलिक और न्यूटन आदि से कई सौ वर्ष पहले के हैं।
=============================

www.vaidiksanskrit.com

===============================
हमारे सहयोगी पृष्ठः--
(१.) वैदिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/vaidiksanskrit
(२.) वैदिक साहित्य और छन्द
www.facebook.com/vedisanskrit
(३.) लौकिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/laukiksanskrit
(४.) संस्कृत निबन्ध
www.facebook.com/girvanvani
(५.) संस्कृत सीखिए--
www.facebook.com/shishusanskritam
(६.) चाणक्य नीति
www.facebook.com/chaanakyaneeti
(७.) संस्कृत-हिन्दी में कथा
www.facebook.com/kathamanzari
(८.) संस्कृत-काव्य
www.facebook.com/kavyanzali
(९.) आयुर्वेद और उपचार
www.facebook.com/gyankisima
(१०.) भारत की विशेषताएँ--
www.facebook.com/jaibharatmahan
(११.) आर्य विचारधारा
www.facebook.com/satyasanatanvaidi
(१२.) हिन्दी में सामान्य-ज्ञान
www.facebook.com/jnanodaya
(१३.) संदेश, कविताएँ, चुटकुले आदि
www.facebook.com/somwad
(१४.) उर्दू-हिन्दी की गजलें, शेर-ओ-शायरी
www.facebook.com/dilorshayari
(१५.) सूक्ति-सुधा
www.facebook.com/suktisudha
(१६.) आर्यावर्त्त-गौरवम्
www.facebook.com/aryavartgaurav
(१७.) संस्कृत नौकरी
www.facebook.com/sanskritnaukari
हमारे समूहः---
(१.) वैदिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/www.vaidiksanskrit
(२.) लौकिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/laukiksanskrit
(३.) ज्ञानोदय
https://www.facebook.com/groups/jnanodaya
(४.) नीतिदर्पण
https://www.facebook.com/groups/neetidarpan
(५.) भाषाणां जननी संस्कृत भाषा
https://www.facebook.com/groups/bhashanam
(६.) शिशु संस्कृतम्
https://www.facebook.com/groups/bharatiyasanskrit
(७.) संस्कृत प्रश्नमञ्च
https://www.facebook.com/groups/sanskritprashna
(८.) भारतीय महापुरुष
https://www.facebook.com/groups/bharatiyamaha
(९.) आयुर्वेद और हमारा जीवन
https://www.facebook.com/groups/vedauraaryurved
(१०.) जीवन का आधार
https://www.facebook.com/groups/tatsukhe
(११.) आर्यावर्त्त निर्माण
https://www.facebook.com/groups/aaryavartnirman
(१२.) कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
https://www.facebook.com/groups/krinvanto
(१३) कथा-मञ्जरी
https://www.facebook.com/groups/kathamanzari
(१४.) आर्य फेसबुक
https://www.facebook.com/groups/aryavaidik
(१५.) गीर्वाणवाणी
https://www.facebook.com/groups/girvanvani
(१६) वीरभोग्या वसुन्धरा
https://www.facebook.com/groups/virbhogya
(१७.) चाणक्य नीति को पसन्द करने वाले मित्र
https://www.facebook.com/groups/chaanakyaneeti/
(१८.) वैदिक संस्कृत मित्र
https://www.facebook.com/groups/vedicsanskrit/
(१९.) कुसुमाञ्जलिः
https://www.facebook.com/groups/kusumanjali/
(२०.) संस्कृत नौकरी 
https://www.facebook.com/groups/sanskritnaukari
(२१.) सूक्ति-सूधा
https://www.facebook.com/groups/suktisudha/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें