www.vaidiksanskrit.com

मंगलवार, 8 मार्च 2016

बांग्लादेश बनेगा मतनिरपेक्ष

!!!---: बांग्लादेश बनेगा मतनिरपेक्ष :---!!!
=================================
www.vaidiksanskrit.com

हाल के दिनों में गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हुए लगातार हमलों की वजह से बांग्लादेश अपने आधिकारिक धर्म इस्लाम से किनारा कर सकता है।


डेली मेल की इस रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट एक ऐसे मामले पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें इस्लाम को देश का आधिकारिक धर्म बनाए रखने को चुनौती दी गई है।


पिछले दिनों इस देश में हिन्दू और ईसाई धर्मावलंबियों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों के हमले तेज हुए हैं। यही नहीं, अल्पसंख्य शिया समुदाय को भी निशाने पर लिया गया है।


वर्ष 1971 में जब बांग्लादेश स्वतंत्र घोषित हुअा था, तब इसे एक धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया गया। लेकिन वर्ष 1988 में संविधान में संशोधन कर इसे इस्लामिक राष्ट्र बना दिया गया।


बांग्लादेश मुस्लिम बहुल देश है। यहां मुस्लिम जनसंख्या करीब 90 फीसदी है, जबकि यहां 8 फीसदी हिन्दू रहते हैं। बाकी 2 फीसदी में बौद्ध, ईसाई व अन्य धर्मावलंबियों का वास है।

===================================
www.facebook.com/jaibharatmahan

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें